February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बड़ी खबर : पोखरा (नेपाल) से काठमांडो जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गीरि

बस में सवार अधिकतर यात्री महराष्ट्र के बताए जा रहे हैं, हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने और करीब 16 के घायल होने की खबर है

GORAKHPUR। नेपाल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि पोखरा से काठमांडो जा रही भारतीय यात्री बस संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। इसमें तकरीबन 40 लोग सवार थे। संभावना जताई जा रही है कि इस हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने और करीब 16 के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवेल्स की बस UP-53-FT-7623 गोरखपुर से यात्रियो को लेकर नेपाल यात्रा पर थी। बस में 40 भारतीय यात्री होने की संभावना है। पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान संतंलन बिगड़ने से बस नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।

Advertisements
Panchayat Voice

तनाहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 40 यात्री होने की सम्भावना है। पुलिस राहत बचाव में जुटी है।

हादसे की शिकार हुई बस में सवार अधिकतर महराष्ट्र के यात्री बताए जा रहे हैं। बस चालक मुस्तफा गोरखपुर का निवासी जा रहा है। गौर हो कि पोखरा एक टूरिस्ट प्लेस है। नेपाल घूमने आने वाले पर्यटक पोखरा जरूर आते हैं।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!