February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

BIHAR : समस्तीपुर में शिक्षक के घर में चोरी, तहरीर के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई, मुहल्ले के लोगों में गुस्सा

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

बिहार। समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के जेपी नगर रोड वार्ड संख्या एक के चक मुर्तजा मोहल्ले में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस का दी गई तहरीर में करीब 10 से 15 लाख रुपए के कीमती सामनों के चोरी होने का उल्लेख किया गया है। चोरों ने इस घटना को अंजाम शिक्षिका अंजना देवी के घर में दिया है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई अभी सिफर है। शिक्षिका ने जनपद के एसपी और डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

घटना के संबंध में दी गई तहरीर में पीड़िता शिक्षिका अंजना देवी पति मनीष कुमार सिंह उर्फ रोशन ने इस बात का उल्लेख किया है कि दशहरा पूजा को लेकर वह अपने गांव सारायरंजन प्रखंड के रामचंद्रपुर ड्योढी गए थे। जब वहां से वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई, घर में सामन बिखरे पड़े थे। जब घर के सामान को देखा गया तो करीब 10 से 15 लाख रुपए के कीमती सामान गायब थे, जो चोरी हो गए थे।

Advertisements
Panchayat Voice

उधर, जानकारी दी गई कि घटना के दूसरे दिन भी चोरों ने उसी मुहल्ले में फिर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश किया, लेकिन लोग पहले की घटना से सजग थे। चोर लोगों को देखकर भागने गए। सीसीटीवी में यह वाक्या कैद है। चोरों के इस आंतक से लोग रातजग्गा कर रहे हैं। पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

UP By-Election : हाई लेबल मीटिंग खत्म, 9 सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, एक सीट आरएलडी के खाते में

“जेपी” की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद खत्म हुआ सरकार और सपा का रार

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!