February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

भाजपा का सदस्यता लक्ष्य पूरी दक्षता के साथ कार्यकर्ता हासिल करेंगे : मीनू सिंह

आरोग्य भारती की पूर्व प्रांतीय सचिव मीनू सिंह।

आरोग्य भारती की पूर्व प्रांतीय सचिव मीनू सिंह।

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत मुंशी पुलिया चौराहे पर आयोजित सदस्यता कैंप में मिस्ड कॉल और रेफरल कोड के जरिए लोगों ने ली सदस्यता

LUCKNOW (UP)। मिस्ड कॉल और रेफरल कोड के जरिए चल रहे भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में मुंशी पुलिया चौराहे पर सदस्यता कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में अपना भरोसा व्यक्त पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आरोग्य भारती की पूर्व प्रांतीय सचिव मीनू सिंह की अगुवाई में आयोजित इस ऑनलाइन सदस्यता कैंप में मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के लिए देखे गए सपनों को साकार करने के लिए लोगों ने मिस्ड कॉल और रेफरल कोड के जरिए भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ली।

Advertisements
Panchayat Voice

इस दौरान आरोग्य भारती की पूर्व प्रांतीय सचिव मीनू ने दावा किया कि भाजपा ने सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरी दक्षता के साथ पार्टी के कार्यकर्ता हासिल कर लेंगे। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी के सिद्धांत, विचारों और देश के प्रधानमंत्री के देखे गए सपनों को सकार करने में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज इस सदस्यता शिविर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े नए सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और प्रधानमंत्री के ऊपर पूर्ण विश्वास जताया है। नए सदस्यों ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश के स्वाभिमान बढ़ाए रखने की क्षमता रखती है।

सदस्यता कैंप में मौजूद लोग।
सदस्यता कैंप में मौजूद लोग।

इस दौरान आरोग्य भारती के पूर्व जिला सचिव अश्वनी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत सभी क्षेत्रों में  विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। इसे देखते हुए लोग भाजपा से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष केडी सिंह ने और संचालन युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री आशीष तिवारी ने किया। इस सदस्यता शिविर में सारिका, शिप्रा, विनय सिंह, दिलीप पांडेय, वीरेंद्र सोनी, कार्तिक वर्मा, कृष्णा, लक्की सिंह, पंकज नेगी, शशि सिंह, वीरेंद्र कुमार व् अभिषेक सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

UP By-Election : तारिख तय, 18 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

UP By-Election : हाई लेबल मीटिंग खत्म, 9 सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, एक सीट आरएलडी के खाते में

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!