February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

जानिए, दीपावली की शुभ तिथि पर सितारों का आपके लिए क्या है संदेश

31 अक्टूबर 2024 का राशिफल।

31 अक्टूबर 2024 का राशिफल।

कुछ को करियर और वित्तीय लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का ध्यान रखना होगा

राशिफल : 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व न केवल घरों में उजाला और खुशियों का प्रतीक बनेगा, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी जीवन के कई पहलुओं में सकारात्मक बदलाव लाने का संकेत दे रही है। इस दिन बुध ग्रह के प्रभाव के चलते कुछ राशियों को आर्थिक लाभ तो कुछ को करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, इस विशेष दिवाली के दिन किसके सितारे चमकेंगे और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष (Aries) :

Advertisements
Panchayat Voice

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापारिक सौदों में लाभ मिलेगा, लेकिन निजी जीवन में संयम रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

वृषभ (Taurus):

आर्थिक मोर्चे पर अच्छा समय है। निवेश के लिए सही दिन है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini):

दफ्तर में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, आराम के लिए समय निकालें।

कर्क (Cancer):

धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे संबंध और मधुर होंगे।

सिंह (Leo):

नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, संवाद में सावधानी रखें।

कन्या (Virgo):

व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन शाम को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला (Libra):

रिश्तों में मधुरता आएगी। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। वित्तीय स्थिति सुधरेगी, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio):

स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें। करियर में बदलाव का समय है, नए अवसरों का लाभ उठाएं।

धनु (Sagittarius):

भाग्य आपके साथ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे, लेकिन अहंकार से बचें।

मकर (Capricorn):

आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश से फिलहाल बचें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी साबित होगी।

मीन (Pisces):

प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। काम में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। किसी करीबी से उपहार प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

25 लाख दीपों से सजी रामनगरी ने रचा नया इतिहास

दीपावली : जानें, कब और कैसे करें लक्ष्मी पूजन

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ को फिर जान से मारने की धमकी

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें

error: Content is protected !!