February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को नैक में मिला ए+ग्रेड

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दी बधाई

यूपी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मूल्यांकन में ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के लिए एक प्रेरणादायक और सराहनीय प्रयास के रूप में मानते हुए विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की शुभकामनाएं दी हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सफलता न केवल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उत्तर प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रेरणादायक भी है। उन्होंने प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हो रही सफलता की सराहना की और इसे शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisements
Panchayat Voice

यह भी पढ़ें…

यूपी : 22 जिला जज समेत 24 न्यायिक अ​धिकारियों के हुए ट्रांसफर

ऊर्जा मंत्री का जिम्मेदारों को कड़ा टास्क, मकानों को छूकर गुजर रहे तारों को तत्काल ठीक कराएं जिम्मेदार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें

error: Content is protected !!