February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

प्रधानमंत्री को मिला गयाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

गयाना के राष्ट्रपति से सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते पीएम नरेंद्र मोदी।

गयाना के राष्ट्रपति से सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते पीएम नरेंद्र मोदी।

‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से हुए सम्मानित, भारत-गयाना संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को सराहा

नई दिल्ली। गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने गुरुवार को स्टेट हाउस में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें वैश्विक मंच पर विकासशील देशों के अधिकारों की रक्षा करने, असाधारण सेवाओं के लिए और भारत-गयाना संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।

ऐतिहासिक सम्मान भारत को समर्पित

Advertisements
Panchayat Voice

पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों और भारत-गयाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान भारत और गयाना के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों और हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।” प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि उनकी राजकीय यात्रा भारत-गयाना मैत्री को और गहराई देने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

चौथे विदेशी नेता बने प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित होने वाले केवल चौथे विदेशी नेता हैं। यह सम्मान दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें…

आज का राशिफल जानिए, 22 नवंबर आपके लिए क्या खास लेकर आया है

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें

error: Content is protected !!