February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मुख्यमंत्री योगी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल।

इस मुलाकात में कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कर्मचारियों के हितों की बात की और अपनी मांगपत्र को संज्ञान में लेने की वकालत की

Khabari Chiraiya: राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कर्मचारियों के हितों की बात की और अपनी मांगपत्र को संज्ञान में लेने की वकालत की। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने जारी अपने बयान में बताया कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में उनकी बातचीत कर्मचारियों के हित में सार्थक रही है।

नेताओं ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय रुपया 20000 किए जाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को किसी भी स्थिति में सेवा से न निकाले जाने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति प्रकरण के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उपरोक्त मामलों के आदेश जारी कर दिए जाने का भरोसा जताया है।

Advertisements
Panchayat Voice

मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरुना शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष टीएन चौरसिया शामिल थे।

यह भी पढ़ें… महाकुम्भ 2025 : अपने इष्ट गणपति और नागा संन्यासियों को लेकर महाकुम्भ क्षेत्र पहुंचा श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!