February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आइए जानें, भारत के तिरंगे के बारे में

तिरंगा

हर रंग में छिपा है देशभक्ति, त्याग और समर्पण का संदेश, तिरंगे को जमीन पर रखना, पानी में डुबोना या किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाना सख्त वर्जित है

Khabari Chiraiya Desk : भारत का तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की पहचान, गौरव और आदर्शों का प्रतीक है। 22 जुलाई, 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, तिरंगे का अपमान करना कानूनन अपराध है। इसे जमीन पर रखना, पानी में डुबोना या किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाना सख्त वर्जित है। तिरंगे का उपयोग अंडरगार्मेंट्स, कुशन या अन्य अनुपयुक्त वस्तुओं के रूप में करना इसका अपमान माना जाता है। इसके साथ ही, तिरंगे को कमर के नीचे पहनना भी इसकी गरिमा के खिलाफ है।

तिरंगे के रंग और उनके संदेश

Advertisements
Panchayat Voice

तिरंगे की बनावट और रंग गहरी भावना और आदर्शों से जुड़े हैं। सबसे ऊपर केसरिया रंग है, जो वैराग्य और त्याग का प्रतीक है। इसे इसलिए शामिल किया गया ताकि देश के नेता और नागरिक निस्वार्थ होकर राष्ट्र की सेवा करें। बीच का सफेद रंग प्रकाश और शांति का प्रतीक है, जो हमें सत्य और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हरा रंग प्रकृति, हरियाली और समृद्धि को दर्शाता है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। सफेद पट्टी के केंद्र में स्थित अशोक चक्र धर्म के 24 सिद्धांतों का प्रतीक है। यह प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है, जो हमें न्याय, संतुलन और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है।

तिरंगे का सम्मान और हमारी जिम्मेदारी

तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, यह उन लाखों बलिदानों और संघर्षों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत को आजाद कराया। इसकी मर्यादा बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह हमें हमारे देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और हमारे भीतर गर्व और देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है। तिरंगे की गरिमा बनाए रखना हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो हमारे आदर्शों और संस्कारों का सम्मान करना सिखाता है।

यह भी पढ़ें… हमलावर ने मेरे बेटे को धमकाया, मुझे चाकू मारा-सैफ अली खान

यह भी पढ़ें… यूक्रेन-रूस युद्ध : पुतिन से जल्द मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

यह भी पढ़ें… डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से घबराई गर्भवती महिलाएं, समय से पहले प्रसव की तैयारी

यह भी पढ़ें… बेतिया में शिक्षा अधिकारी के घर हुई छापेमारी, करोड़ों की बरामदगी

यह भी पढ़ें… महंगाई भत्ते की वृद्धि में असमानता को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने वाराणसी में दर्ज कराया विरोध

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!