February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

भारतीय वैज्ञानिकों की पहल और आ गई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन

बरसात में मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच भारत के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा कारनामा

Khabari Chiraiya Desk : भारत में मानसून का मौसम जितना राहत लेकर आता है, उतना ही यह बीमारियों की वजह भी बनता है। डेंगू और मलेरिया जैसे रोग इस समय सबसे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। मलेरिया, जो मच्छरों के जरिए फैलता है, अब भी देश के कई हिस्सों में गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस रोग से हर साल हजारों लोग प्रभावित होते हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोझ भी बढ़ता है।

अब इस जटिल परिस्थिति में भारत को एक बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) के वैज्ञानिकों ने मिलकर मलेरिया के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन विकसित की है। इस वैक्सीन का नाम ‘Adv-FulsiVax’ रखा गया है। यह टीका संक्रमण को रोकने के साथ-साथ उसके प्रसार को भी बाधित करने में सक्षम बताया जा रहा है।

Advertisements
Panchayat Voice

ICMR की सक्रिय भूमिका और उत्पादन की तैयारी

ICMR ने वैक्सीन की खोज पूरी होने की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि अब इसका व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने के लिए निजी कंपनियों के साथ साझेदारी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यानी, अब यह टीका सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही जनता को उपलब्ध होगा।

कितना प्रभावशाली है यह टीका?

ICMR के महानिदेशक डॉक्टर राजीव बहल के मुताबिक अभी बाजार में उपलब्ध मलेरिया के दो टीकों की प्रभावशीलता लगभग 33% से 67% के बीच है, और उनकी कीमत करीब 800 रुपये प्रति डोज है। इसके मुकाबले भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से विकसित यह नई वैक्सीन, न केवल सस्ती होने की संभावना रखती है, बल्कि इसका प्रभाव भी ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है। यह वैक्सीन मलेरिया के परजीवी के खिलाफ सशक्त एंटीबॉडी उत्पन्न करती है, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्रारंभिक चरण में वैज्ञानिक सफलता

वैक्सीन को लेकर अब तक प्री-क्लिनिकल स्टेज का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। यह प्रक्रिया नई दिल्ली स्थित नेशनल मलेरिया रिसर्च इंस्टिट्यूट और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के साथ साझेदारी में की गई। RMRC के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह के अनुसार, यह टीका शरीर में संक्रमण के खिलाफ ऐसी एंटीबॉडी तैयार करता है जो मलेरिया के प्रसार को रोक सकती हैं।

यह भी पढ़ें… 80 फीसदी तक घट सकती है अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या

यह भी पढ़ें… शनि की दृष्टि और चंद्रमा का संयोग, ग्रहों की चाल आज बदलेगी किस्मत का हाल

यह भी पढ़ें… UP : नींद में झपकी बनी काल…ट्रक में जा घुसी ईको कार, छह लोगों की मौत

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!