February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का संयोग जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करेगा

22 जुलाई 2025 : शनि और चंद्रमा का संयोग मन में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन लाएगा

ज्योतिषाचार्य संतोष

22 जुलाई 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों, सौभाग्य और रिश्तों में मजबूती लाने वाला साबित हो सकता है। आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का संयोग जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करेगा…चाहे वो करियर हो, स्वास्थ्य या फिर प्रेम संबंध। कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा तो कुछ के लिए यह दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। शनि और चंद्रमा का संयोग मन में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन लाएगा। जो जातक बदलाव की तलाश में हैं, उनके लिए यह दिन निर्णायक साबित हो सकता है। निवेश, यात्रा और नए संपर्कों के लिए समय अनुकूल हो सकता है, लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

Advertisements
Panchayat Voice

मेष (Aries) :  आज का दिन आपको व्यस्त रखेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी से हल्का मतभेद हो सकता है लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी। योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ (Taurus) : आज व्यापारियों को अच्छे सौदे मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। छात्रों के लिए यह दिन पढ़ाई में फोकस करने का है। स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini) : आपकी संवाद क्षमता आज आपका सबसे बड़ा हथियार होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का असर होगा। मित्रों से कोई सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा सफल हो सकती है। शाम को मानसिक शांति के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क (Cancer) : आज मन भावुक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। करियर में नई योजना बन सकती है लेकिन अभी उस पर काम न करें। खर्च अधिक होंगे लेकिन आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह (Leo) : आज आप हर चुनौती को आत्मविश्वास से पार करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके कॅरियर को नई दिशा देंगी। धन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) : आज का दिन संयम से काम लेने का है। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। कोई पुराना मित्र आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला (Libra) : आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। ऑफिस में सीनियर्स आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका मूड थोड़ा डाउन रह सकता है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं लेकिन संयम और धैर्य से हालात संभलेंगे। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। निवेश से पहले दोबारा सोचें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको कोई नई योजना सूझ सकती है जो भविष्य में लाभ देगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। परिवार के साथ वक्त बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर (Capricorn) : आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी नयापन आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या नियमित रखें।

कुंभ (Aquarius) : आप भविष्य की योजना बना सकते हैं। करियर को नई दिशा देने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए यह दिन प्रेरणादायक रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। यात्राएं शुभ रहेंगी।

मीन (Pisces) : मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, लेकिन मित्रों का साथ ऊर्जा देगा। ऑफिस में आपसे ईमानदारी की उम्मीद की जा रही है। धन की आवक सामान्य रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।

यह भी पढ़ें… उप मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद, कहा-हर व्यक्ति को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता 

यह भी पढ़ें… यूपी में मनरेगा के तिलिस्म से निखर रहीं प्रतिभाएं और श्रमिकों को मिल रहा रोजगार   

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!