February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बिहार : नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में लिए 41 अहम फैसले

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की खेल, युवा और पत्रकार कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल
  • राजगीर में बनेगा अत्याधुनिक खेल परिसर, युवाओं को मिलेगा नया मंच

Khabari Chiraiya Desk : खबर राजधानी पटना से है। बिहार सरकार ने विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के भविष्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जो आने वाले वर्षों में बिहार की सामाजिक और सांस्कृतिक दिशा तय करेंगे।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने राजगीर में एक विश्वस्तरीय खेल अकादमी के निर्माण के लिए 1100 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि स्वीकृत की है। यह अकादमी बिहार को खेल जगत में नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इसके साथ ही युवाओं की भागीदारी को संस्थागत रूप देने के लिए ‘बिहार राज्य युवा आयोग’ को छह पदों के साथ अधिकृत किया गया है। यह आयोग युवाओं की नीतिगत भागीदारी को सुनिश्चित करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर करेगा।

Advertisements
Panchayat Voice

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को भी हरी झंडी मिल गई है। इससे पत्रकारिता जगत में काम कर रहे वरिष्ठ जनों को राहत मिलेगी और एक सम्मानजनक व्यवस्था की शुरुआत होगी। नीतीश सरकार के ये फैसले बिहार को न सिर्फ खेल और युवा नीति में आगे ले जाएंगे, बल्कि सामाजिक कल्याण की दिशा में भी राज्य को नई ऊंचाई देंगे।

यह भी पढ़ें… झारखंड : कांवरियों से भरी बस गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकराई, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल  

यह भी पढ़ें… बिहार : युवा लहू में जहर बनकर फैल रहा हेपेटाइटिस, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद, जांच में आंकड़े चौंकाने वाले

यह भी पढ़ें… आज का दिन लाएगा भावनाओं का ज्वार, नई शुरुआत और बड़े फैसलों का संयोग

यह भी पढ़ें… पंजाब : तीज के रंगों से खिला मोहाली वॉक, दिशा ट्रस्ट ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

यह भी पढ़ें… रक्षा बंधन @ भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व 9 अगस्त को

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!