February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

चांद की लालिमा ने मोहा दिल, 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण बना यादगार नजारा

आसमान में फैली लालिमा के बीच चांद ने ‘ब्लड मून’ का रूप धारण किया, जिसे देखना हर किसी के लिए अद्भुत अनुभव रहा

Khabari Chiraiya Desk : चांद की सफेद चांदनी रविवार की रात गहरी लालिमा में बदल गई। कारण था-साल 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण, जिसने लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध रखा। धरती, सूर्य और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने से चांद पर सीधा प्रकाश नहीं पहुंच सका और वह लाल आभा में बदल गया।

दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई समेत देश के तमाम हिस्सों से लोग इस अद्भुत दृश्य के गवाह बने। हर जगह से खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। लालिमा से रंगे चांद को देख लोगों ने इसे जिंदगी का अनोखा पल बताया।

Advertisements
Panchayat Voice

खगोलविदों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण पूरी दुनिया के लगभग 77 फीसदी हिस्से में दिखाई दिया। भारत के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्किये और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी रात को आसमान लाल चांद से रोशन हो उठा।

भारत में जहां लाखों लोग अपनी आंखों से इस घटना को देख रहे थे, वहीं जापान, हांगकांग, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में वैज्ञानिक टेलिस्कोप और आधुनिक उपकरणों के जरिए हर पल दर्ज कर रहे थे। कई मिनटों तक चांद को निहारने का यह अनुभव विज्ञान प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा।

करीब साढ़े तीन घंटे बाद जब चांद धीरे-धीरे धरती की छाया से बाहर निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। आसमान की लालिमा फीकी पड़ गई और चांद अपनी सामान्य चांदनी में लौट आया। मगर इस रात की लालिमा और रोमांच हमेशा यादों में दर्ज रहेंगे।

यह भी पढ़ें… नई दिल्ली : डॉलर की मजबूती से रुपया रिकॉर्ड स्तर पर कमजोर

यह भी पढ़ें… आज ग्रहों का संगम खोलेगा नई राहें, करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत

यह भी पढ़ें…  निर्वाचन आयोग : हर राज्य में चलेगा एसआईआर अभियान!

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!