February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने खोले चुनावी पत्ते, 57 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

बिहार विधानसभा चुनाव
  • यह सूची पार्टी की रणनीति और जातीय संतुलन को साधने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है

Khabari Chiraiya Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं के साथ कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की है।

सूची के अनुसार, आलमनगर से नरेन्द्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से इंजीनियर अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेन्द्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीषम कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह, बड़हरिया से इन्द्रदेव पटेल, महाराजगंज से हेम नारायण साह, एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल राय, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर से महेन्द्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से डॉ. मांजरीक मृणाल, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी, मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, हसनपुर से राज कुमार राय, चेरिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, खगड़िया से बब्लू मंडल, बेलदौर से पन्ना लाल पटेल, जमालपुर से नचिकेता मंडल, सूर्यगढ़ा से रामानन्द मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय, अस्थावां से जितेन्द्र कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, इस्लामपुर से रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, नालन्दा से श्रवण कुमार, हरनौत से हरिनारायण सिंह, मोकामा से अनंत सिंह, फलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, संदेश से राधा चरण साह, जगदीशपुर से श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह, और राजपुर से संतोष कुमार निराला को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisements
Panchayat Voice

सूची में जहां पुराने चेहरों की वापसी हुई है, वहीं कई नए उम्मीदवारों के नाम ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि महिला प्रत्याशियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है। जदयू ने इस सूची के जरिये स्पष्ट कर दिया है कि वह अनुभव और नए उत्साह दोनों के संग मैदान में उतर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जदयू की पहली लिस्ट में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों का बारीक हिसाब-किताब नजर आता है। नालंदा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधेपुरा से लेकर भोजपुर और सारण तक पार्टी ने अपने परंपरागत गढ़ों को मजबूत करने पर फोकस किया है। एनडीए में यह कदम चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब सहयोगी दलों की लिस्ट जारी होने से पूरे गठबंधन का चुनावी स्वरूप साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें…भारत बनेगा AI सुपरपावर, विशाखापत्तनम में गूगल का 15 अरब डॉलर का हब

यह भी पढ़ें… EPFO @ अब मिलेगी 100% निकासी की सुविधा और पूरी तरह डिजिटल सेवा

यह भी पढ़ें… बिहार विधानसभा चुनाव : तेज प्रताप यादव ने जारी की जेजेडी की पहली सूची, खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे

यह भी पढ़ें… इस बार धन्वंतरि जयंती और शनि प्रदोष का दुर्लभ संयोग बनेगा अत्यंत शुभ

यह भी पढ़ें… बिहार चुनाव @ जदयू और भाजपा में बराबरी का फॉर्मूला, चिराग को 29 सीटें

यह भी पढ़ें… बिहार चुनाव में ओवैसी की एंट्री तेज

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!