February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

(बजट-चार) जेब का हिसाब-किताब समझिए, बजट के बाद क्या बदला

Budget 2026
  • मोबाइल, सोलर और लेदर उत्पादों में मिल सकती है राहत। मोटर एक्सीडेंट क्लेम टैक्स फ्री होने से बड़ा फायदा

Khabari Chiraiya Desk : बजट 2026 के बाद आम आदमी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उसकी जेब पर क्या असर पड़ेगा। इस बार सरकार ने कई जरूरी चीजों को सस्ता किया है, खासकर दवाओं और रोजमर्रा से जुड़े कुछ उत्पादों को। वहीं कुछ वस्तुओं और निवेश विकल्पों पर टैक्स बढ़ने से वे महंगे हो सकते हैं। आइए साफ तौर पर समझते हैं कि क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा।

क्या सस्ता हुआ
कैंसर की 17 दवाएं सीमा शुल्क मुक्त होने से सस्ती होंगी।
सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को भी राहत मिली है।
शुगर की दवाएं सस्ती होंगी।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर टैक्स हटने से पीड़ितों को पूरी राशि मिलेगी।
विदेश यात्रा पैकेज पर टीसीएस घटकर 2 प्रतिशत होने से विदेश यात्रा सस्ती होगी।
विमान ईंधन में राहत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लागत कम हो सकती है।
सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण सस्ते होंगे।
मोबाइल और टैबलेट के कुछ पुर्जे सस्ते होंगे, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ता हो सकता है।
मोबाइल बैटरी सस्ती होगी।
माइक्रोवेव ओवन सस्ता हो सकता है।
लेदर आइटम और जूते सस्ते हो सकते हैं।
चमड़े और कपड़े के निर्यात से जुड़े उत्पादों को राहत मिलेगी।
मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता किया गया है।
कुरियर के जरिए अंतरराष्ट्रीय सामान भेजना सस्ता होगा।
सीएनजी और बायोगैस से जुड़े प्रावधानों से लागत कम हो सकती है।

Advertisements
Panchayat Voice

क्या महंगा हुआ
शराब पर शुल्क बढ़ने से कीमत बढ़ सकती है।
खनिज महंगे हो सकते हैं।
स्क्रैप पर शुल्क बढ़ने से दाम बढ़ेंगे।
सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला महंगे हो सकते हैं।
शेयर बाजार में फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग महंगी होगी क्योंकि प्रतिभूति लेनदेन कर बढ़ाया गया है।

कुल मिलाकर बजट 2026 में सरकार ने स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों में कुछ राहत दी है, जबकि तंबाकू, शराब और सट्टा आधारित निवेश पर अतिरिक्त बोझ डाला है। आम आदमी के लिए राहत और सख्ती दोनों का मिला-जुला असर इस बजट में दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें… (बजट-तीन) हाई स्पीड रेल, सेमीकंडक्टर मिशन, बायोफार्मा शक्ति और पूर्वोत्तर पर विशेष फोकस

यह भी पढ़ें… (बजट-दो) आय छुपाने पर अब 100 प्रतिशत तक जुर्माना

यह भी पढ़ें… (बजट-एक) आयात शुल्क में राहत से कैंसर मरीजों और उद्योग जगत को मिलेगा सीधा फायदा।

यह भी पढ़ें… (प्रारंभिक) बजट 2026 में उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई ताकत

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें...

error: Content is protected !!