February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

कौशाम्बी अभूतपूर्व क्षमताओं से परिपूर्ण जनपद : उप मुख्यमंत्री

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा, कौशाम्बी को पलायन करने वाले जनपद के नाम से नहीं, बल्कि यहां रोजगार पैदा करने वाले जिले के नाम से जाना जाएगा

Khabari Chiraiya Desk: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि कौशाम्बी अभूतपूर्व क्षमताओं से परिपूर्ण जनपद है। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी को विकसित बनाने के लिए आज शानदार शुरूआत हुई है। कौशाम्बी को पलायन करने वाले जनपद के नाम से नहीं, बल्कि यहां रोजगार पैदा करने वाले जिले के नाम से जाना जाएगा। कहा कि आने वाले दिनों में मनरेगा की जगह विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम शुरू हो जाएगा, जब तक अधिनियम शुरू नहीं होगा, तब तक मनरेगा बन्द नहीं होगा।

उप मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कौशाम्बी के डायट मैदान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी, अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में बनें कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टरों का उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। कहा कि आज 47 करोड़ 89 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास हुआ है, अभी और परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। जनपद कौशाम्बी, अयोध्या, सहारनपुर, बरेली में इन्क्यूवेशन सेन्टर का लोकार्पण हुआ है, यह जनपद के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है।

Advertisements
Panchayat Voice

उप मुख्यमंत्री ने कहा आज भारत सरकार का बजट पेश हुआ है। विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित उत्तर प्रदेश  बनाने के लिए, विकसित कौशाम्बी बनाने के लिए और महिलाओं के सशक्ति करण के लिए, युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए, किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए, गरीबों को अमीर बनाने के लिए, देश को दुनियां में नम्बर एक बनाने के लिए आज के बजट से शुरूआत हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी से मुक्त भारत बनाने के लिए, गरीबी से मुक्त उत्तर प्रदेश  बनाने के लिए, गरीबी से मुक्त कौशाम्बी बनाने के लिए यह एक शानदार शुरूआत है। गरीबों को अमीर बनाने व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कहा 4 करोड़ लोगों को आवास देने का कार्य किया गया है, 03 करोड़ और लोगों को आवास देने का कार्य किया जाएगा। सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है, जल्द ही आवास से लाभान्वित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि युवाओं को अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत एक करोड़ दीदियों को जोड़ने का कार्य किया गया है, इसे बढ़ाकर 3 करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अर्थात 02 करोड़ दीदियों को और जोड़ने का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में 25 हजार दीदियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। एक करोड़ दीदियों को लखपती दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी 100 दिन के अन्दर प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 करोड़ की लागत की प्रोजेक्ट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हॉट का कार्य किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। समूह की सभी दीदियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कहा था कि हमें ऐसा राजा/राज्य चाहिए, जहां कोई भी भूखा पेट न सोए, अब कोई भूखा पेट नहीं सोता। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क दिया जा रहा है। हर घर-नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। घर-घर तक विद्युत पहंचाने का कार्य किया गया। ट्रान्सफार्मर खराब होने पर तत्काल सही कराया जाता है। 70 वर्ष से अधिक के लोगों को आयुष्मान योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। कैबिनेट की बैठक में 15 लाख से अधिक शिक्षक/रसोइयां आदि को 5 लाख तक का कैशलेश इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। गांव की समस्या का गांव में ही समाधान किया जा रहा है। 6 जनवरी 2023 से ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में 01 लाख 83 हजार 961 ग्राम चौपाल का आयोजन बारी-बारी से किया जा चुका है। ग्राम चौपाल में अब तक 6 लाख 99 हजार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 6 लाख 12 हजार 36 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनपद कौशाम्बी का सर्वांगीण व सर्व समावेशीय विकास हो, कोई भेद-भाव न हो, कोई भ्रष्टाचार न हो, कोई समस्या न हो, इसके लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य तथा निदेशक खाद्य प्रसंस्करण टी.के. शीबू, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… भारत-नेपाल जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश

यह भी पढ़ें… (बजट-चार) जेब का हिसाब-किताब समझिए, बजट के बाद क्या बदला

यह भी पढ़ें… (बजट-तीन) हाई स्पीड रेल, सेमीकंडक्टर मिशन, बायोफार्मा शक्ति और पूर्वोत्तर पर विशेष फोकस

यह भी पढ़ें… (बजट-दो) आय छुपाने पर अब 100 प्रतिशत तक जुर्माना

यह भी पढ़ें… (बजट-एक) आयात शुल्क में राहत से कैंसर मरीजों और उद्योग जगत को मिलेगा सीधा फायदा।

यह भी पढ़ें… (प्रारंभिक) बजट 2026 में उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई ताकत

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें...

error: Content is protected !!