March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया : फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

देवरिया : साइबर सेल देवरिया को शिकायत प्राप्त हुई कि जनपद देवरिया शहर में एक गिरोह द्वारा फर्जी आधार कार्ड आदि दस्तावेज बनाने वाला गिरोह सक्रिय है।

जिसके संबन्ध में साइबर सेल देवरिया व थाना कोतवाली पुलिस को संयुक्त रूप से जाॅच करते हुए आज दिनांक 10.09.2021 को सिविल लाइन्स देवरिया स्थित गगन होटल के सामने राधिका कम्प्यूटर से 02 अभियुक्तों 01.मनीष कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप निवासी-सिन्धी मिल काॅलोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 02.रवी गुप्ता पुत्र रामनरायन गुप्ता निवासी-सिन्धीमिल काॅलोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Panchayat Voice

बरामदगी

मौके से 01 कम्प्यूटर सेट, 01 लैपटाॅप, 01 प्रिन्टर, 01 लैमिनेशन मशीन, 17 फर्जी अधार कार्ड, 01 फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, 11 विभिन्न कम्पनियों/संस्थाओं के लेटर पैड, 04 विभिन्न कम्पनियों के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, 01 फर्जी डीएल, 02 अदद उ0प्र0 सरकार का ओरीजनल लोगो, 02 मोबाईल फोन एवं 4310/-रू0 नगद बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!