February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राजधानी लखनऊ में इन्टरनेशनल मास्टर ‘हाल ऑफ फेम’ से नवाजे गए देवरिया के रवि, 23 साल बाद मिला सम्मान

राजधानी लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की 45वीं वर्षगांठ पर देवरिया के रवि त्रिपाठी को इन्टरनेशनल मास्टर ‘हाल ऑफ फेम’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान इण्डियन ताइक्वांडो के जन्मदाता ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर जगतयानी ने दी। यह सम्मान इन्हें 23 वर्षों बाद मिला।

इस कार्यक्रम में कई राज्यों से आए 105 ताइक्वांडों के प्रतिभवान हस्तियों को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट, इंटरनेशनल मास्टर, खिलाड़ी, प्रशिक्षक खिलाड़ी को डिप्लोमा सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ के लालबाग में आयोजित इस कार्यक्रम में सुधीर हलवासिया, अशोक कुमार भार्गव, मनोज दूबे सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Panchayat Voice

रवि त्रिपाठी देवरिया जनपद के रूद्रपुर के ग्राम अकटहिया उर्फ मटियरी के मूल निवासी डॉ. श्रीप्रकाश त्रिपाठी के पुत्र हैं। इससे पहले यह नेशनल मास्टर का अवॉर्ड भी पा चुके हैं। कई राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। रवि पिछले 23 वर्षों से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट से जुड़े हैं और कार्य कर रहे हैं। लड़के और लड़कियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इनकी दीक्षा से सैकड़ों खिलाड़ी ताइक्वांडो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट व राज्यस्तरीय राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर जिले व देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

देवरिया आगमन पर सनबीम स्कूल के निदेशक अवनीश मिश्रा, उपनिदेशिक नीतू मिश्रा, एम फेड्रिक, डॉ. सेतबन्धू त्रिपाठी, अमित मिश्रा उर्फ चीकू, रविश मिश्रा, मंदीप तिवारी, डीएस पाठक, डीडी दूबे, आनन्द शर्मा, आनन्द कांक्षी, सुदीप विश्वकर्मा, अमित दीक्षित, दीपू तिवारी, मारकण्डये त्रिपाठी, बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!