June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

‘महात्मा गांधी के पास अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी, अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व व विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन को धार दी’

Advertisements
Panchayat Voice

सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग मंत्री आशीष पटेल ने नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की

देवरिया (यूपी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी जयंती के अवसर पर जनपद मुख्यालय कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम की शुरुआत सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग मंत्री आशीष पटेल ने नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मंत्रियों ने महात्मा गांधी के बारे में बताया कि महात्मा गांधी के पास अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। महात्मा से प्रभावित होकर लोग आजादी की लड़ाई से जुड़ते रहे। उन्होंने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व व विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन को धार दी। महात्मा गांधी समाज में फैली बुराइयों जैसे छुआछूत, शराब, जातीय भेदभाव, असमानता, महिलाओं के साथ भेदभाव के भी घोर विरोधी थे।

महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं थे, वे एक विचार थे : कृषि मंत्री

Advertisements
Panchayat Voice

भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र खरीद कर लोगों को खादी के प्रति जागरूक किया। कृषि मंत्री, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने सुभाष चौक स्थित गांधी आश्रम भवन से खादी के कपड़ों की खरीदारी की। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सत्य और अहिंसा का विश्व को पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं थे, वे एक विचार थे, ऐसे विचार जिन्हें शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने कहा कि 1918 में महात्मा गांधी ने भारत के गांवों में रहने वाले गरीब जनता के लिए राहत कार्यक्रम के रूप में खादी के लिए अपना आंदोलन शुरू किया। कताई और बुनाई को आत्मनिर्भरता और स्वशासन की विचारधारा के रूप में उभारा जाये ये उनका प्रयास था।

कृषि मंत्री ने कहा कि उनका मानना था प्रत्येक गांव सूत के लिए अपने स्वयं के कच्चे माल को रोपेगा और काटेगा, प्रत्येक महिला और पुरुष कताई में संलग्न होंगे और प्रत्येक गांव अपने उपयोग के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, बुनेगा। गांधी ने इसे विदेशी सामग्रियों पर निर्भरता के अंत के रूप में देखा और इस तरह उन्होंने पहला सबक या वास्तविक स्वतंत्रता दी। खादी केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। इस दौरान जीवनपति त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,वनवीन शाही, अभिषेक राय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, मनोज भारती, परशुराम शर्मा,  धीरज मिश्र, रणधीर सिंह गोलू, हेमंत पाठक मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने खरीदा खादी

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, उषा पासवान, प्रेम नारायण गुप्ता, संजय सिंह, संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, रवीन्द्र कौशल, निर्मला गौतम, बहेमंत मिश्र, महेश मणि, रामाज्ञा चौहान, राजेन्द्र मल्ल, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, रामशंकर निषाद, अरविन्द पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश मिश्र, पवन मिश्र, राजू गोंड़, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, शमसुद्दीन अहमद आदि ने भी गांधी आश्रम से खादी के कपड़ो की खरीदारी कर लोगों को खादी के लिये जागरूक किया।

                                                                              आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!