June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

रेल के काले कानून के खिलाफ समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय पर धरना देकर स्टेशन मास्टरों ने बुलंद की आवाज


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
  • ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर भारतीय रेल के सभी 68 डिवीजन के स्टेशन मास्टरों ने दिया धरना

KC NEWS। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर भारतीय रेल के सभी 68 डिवीजन के स्टेशन मास्टरों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। इसके तहत बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के लगभग 200 स्टेशन मास्टरों ने मंडल कार्यालय के सामने धरना देकर रेल के काले कानून का विरोध किया। इस दौरान धरने पर बैठे कर्मचारियोंने रेल मंडल के अधिकारियों और रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रेल प्रशासन के काले कानून को वापस करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेशन मास्टर गाड़ियों के परिचालन को जारी रखते हुए दिन रात लगातार ड्यूटी करते हैं, लेकिन अक्टूबर 2020 से रेल प्रशासन ने रात्रि ड्यूटी भत्ता के भुगतान पर रोक लगा दिया है, जिसे पहले की तरह चालू किया जाए। जबकि यह भत्ता अंग्रेज शासनकाल से ही कर्मचारियों को मिल रहा था। उन्होंने कहा कि रेल मंडल में एमएसीपी के तहत स्टेशन मास्टर को 5400 ग्रेड पे पदोन्नति मिली, जो काफी धीमी गति से दी जा रही है। इसके अलावा स्टेशन मास्टर को 5000000 का इंश्योरेंस दिया जाए।

error: Content is protected !!