February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

लखनऊ में घर के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखनऊ : लखीमपुर खीरी घटना को लेकर यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लखीमपुर खीरी किसानों से मिलने निकली प्रियंका गांधी ने पूरी रात यूपी पुलिस की नींद उड़ा दी। आखिरकार सीतापुर पुलिस ने हरगांव में उन्हें सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ आवास में नज़रबंद कर लिया गया। उधर, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खीरी आने के ऐलान के बाद पुलिस हाउस अरेस्ट करने की तैयारी में है। अखिलेश के आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी वहां पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के साथ बड़े पुलिस अधिकारी तथा अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी व कृषि उत्पादन आयुक्त लखीमपुर में जमे हैं। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन की किसान नेता राकेश टिकैत के साथ दो दौर की वार्ता के बाद अब तीसरे दौर की वार्ता भी जारी है। चार किसानों की मृत्यु के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा सहित 14 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

Advertisements
Panchayat Voice

सपा मुखिया अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने की जिद पर अड़े हैं। उनके साथ पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी धरने पर बैठे हैं।यहां पर पुलिस ने अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट किया है। उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगी हुई है। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि हाउस अरेस्ट में घर में बैठने से अच्छा है सड़क पर बैठूं। अखिलेश का आरोप है कि हम शांति से धरना दे रहे है, पुलिस अपनी जीप में आग लगा रही है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!