February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया : सडक परियोजनाओं को जल्द पूर्ण किए जाने के लिए DM ने दिए निर्देश


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

देवरिया : जनपद में नई सडकों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति समीक्षा कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की देर सायं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा गूगल मीट द्वारा की गयी । कार्य परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर द्वारा बताया गया कि बलुआ अफगान बिन्दवलिया टोला आमघाट के बीच नाले पर पुल का निर्माण व अतिरिक्त पहुॅच मार्ग कार्य के तहत पुल का कार्य पूर्ण हो चुका है। एप्रोच मार्ग में 300 मीटर में भूमि विवाद भी अब समाप्त हो गया है। भरथुआ-भटनी-भिंगारी मार्ग के किलोमीटर 9 प्वाईन्ट से शहीद विजय मौर्या के गांव छपिया जयदेव तक सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण हेतु 1.80 कि0मी0 की लम्बाई में कार्य परियोजना स्वीकृत है। जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध भूमि में ही कार्य कराए जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को दिया गया।

Advertisements
Panchayat Voice

बर्दगोनिया कपिल चौराहा मार्ग के बढ़ई टोला, डोमा टोला, लम्बा टोला, शाही टोला से नागा प्रसाद की मशीन होते हुए सुदामा चैराहा नकटा पुल मार्ग के निर्माण कार्य की लम्बाई 3.80 कि0मी0 सडक कार्य परियोजना स्वीकृत है । जिसमें 400 मीटर में भूमि विवाद था, इस प्रकरण का समाधान हो गया है । जनपद देवरिया में सनौली-नौतनवा, गोरखपुर-देवरिया बलिया मार्ग (एसएच-1) के कि0मी0 145 से 161 तक फोर लेन में चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य की लम्बाई 15.80 कि0मी0 है, जिसमें 15.15 कि0मी0 में ही डीबीएम का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष 0.650 कि0मी0 में कार्य हेतु ठेकेदार को पत्र लिखा गया है । भरथुआ, भटनी, भिंगारी मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु 26 कि0मी0 लम्बाई की स्वीकृति कार्य परियोजना में 20 कि0मी0 चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है एवं 16 कि0मी0 में बीसी का कार्य भी पूर्ण है। माह के अंत में धन आवंटन प्राप्त हुआ है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि इस कार्य सहित शेष अन्य कार्य परियोजनाओं के भी कार्य प्रगति पर है। धन की मांग की गयी है। सभी कार्य परियोजनायें माह नवंबर/दिसम्बर तक पूर्ण कर लिए जायेगें।

ये भी पढ़े : https://khabarichiraiya.com/karnatakas-new-cm-basavaraj-bommai-meets-pm/

error: Content is protected !!