February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राहुल व प्रियंका गांधी के करीबी अल्लू मिंया लखनऊ में गिरफ्तार


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखनऊ : कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी अल्लू मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक जमीन कब्जा करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। लखनऊ के वैभव श्रीवास्तव ने अल्लू मियां पर  FIR दर्ज कराई थी।

रायबरेली के साथ ही अमेठी की राजनीति में कांग्रेस की तरफ से बेहद सक्रिय राहुल गांधी के करीबी अल्लू मियां को लखनऊ में जमीन कब्जा करने, जालसाजी तथा रंगदारी मांगने के आरोप में वजीरगंज पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। अमेठी के जगदीशपुर के निहालगढ़ के निवासी अल्लू मियां 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने आया था। गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर अल्लू मियां के कुछ फोटो शेयर करे गए जो ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisements
Panchayat Voice

वजीरगंज पुलिस के मुताबिक अल्लू मियां पांच माह से धोखाधड़ी और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे थे। अल्लू मियां अमेठी में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के बेहद करीब दिखता था। उनकी सभाओं में भी वह सक्रिय भूमिका में रहता है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!