February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

उत्तराखंड में काल बनी बारिश अब तक 24 लोगों की मौत


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

उत्तराखंड के पहाड़ों में पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश अब काल बन गई है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद आई आपदा में नौ मजदूर एक ही घर में जिंदा दफन हो गए, जबकि दीवार ढहने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है और दो लोग पहाड़ी से मलबा गिरने से मर गए। एक अन्य घटना में घर में मलबा आने से 10 लोगों के मरने की सूचना है।

धारी तहसील के चौखुटा गांव में भूस्‍खलन की जद में आए मकान में एक ही परिवार के 6 लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं रामनगर के एक रिजॉर्ट में पानी घुस गया है। बताया जा रहा है रिजॉर्ट के अंदर करीब सौ लोग फंसे हैं। भीमताल में मकान ढहने से एक बच्‍चा मलबे में दब गया है। अल्‍मोड़ा जिले में एक मकान पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण तीन लोगों की दबकर मौत हो गई है। अल्‍मोड़ा नगर में भी मकान की दीवार गिरने से किशोरी की दबकर मौत हो गई। बागेश्‍वर जिले में पहाड़ी से गिरे पत्‍थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Advertisements
Panchayat Voice

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खीनापानी क्षेत्र में मलबे में दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। फिलहाल 24 लोगों के मौत की खबर है। वहीं, नैनीताल का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। नैनीताल झील का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। काठगोदाम रेलवे स्‍टेशन पर करीब सौ मीटर का संटिंग नेक गौला नदी में बह गया। जलभराव के कारण ट्रेनों का संचालन निरस्‍त कर दिया गया है। पहाड़ के दर्जनों मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!