March 19, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

15 अगस्त को जेएनयू पर हमले की धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) पर हमला करने की कथित धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर धमकी दी थी। आरोपियों की पहचान विकास सहरावत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे कथित भड़काऊ वीडियो में धमकी भरा बयान देते हुए सुना जा सकता है। दूसरे आरोपित का नाम राजा कुमार है। दोनों उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार विकास सहरावत को पहले दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा को कथित रूप से धमकी देने और एक वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह 2018 से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इसकी जांच की रही है।

Advertisements
Panchayat Voice

अभी तक उसके विहिप से जुड़ने की पुष्टि नही हुई है। पुलिस ने बताया कि जेएनयू की शिकायत के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जेएनयू के एक छात्र का रविवार सुबह वसंत कुंज (उत्तर) पुलिस स्टेशन में कॉल आया, जिसमें कहा गया था कि फेसबुक पेज ‘महाकाल यूथ ब्रिगेड’ पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जेएनयू पर हमला किया जाएगा। शिकायत के बाद सभी गेटों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!