February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

लखीमपुर खीरी: गृह राज्य मंत्री के आवास पर चिपकाया गया नोटिस; बेटे आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए समन


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने आज सुबह 10 बजे तलब किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस चस्पां कर दिया है।

इसके बाद पुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर के बाहर नोटिस चस्पां कर दिया है। इससे कयास लगाया जा रहा कि आशीष मिश्र की गिरफ्तारी शुक्रवार को हो सकती है।

Advertisements
Panchayat Voice

अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग

लखीमपुर बवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग लगातार उठ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका से लेकर अन्य़ पार्टियों के नेता भी अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा दो दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं। बुधवार को बंडा स्थित गुरुद्वारा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहे। गुरुवार को लखीमपुर दौरे के वक्त भी उनके ही साथ रहे।

लखीमपुर पीलीभीत समेत कई जनपदों की इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। ऐसा लगता है कि सरकार सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही है। हालात बिल्कुल आपातकाल जैसे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है। सपा कृषि कानूनों का विरोध करती है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए एवं उनके पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जाए।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!