June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मिशन 2022 : 200 सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करेगा अपना दल (AS)


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश का जिलावार दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना दल (एस) ने सांगठनिक ढांचा को मजबूती देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी ने विधानसभा की 200 सीटों पर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इस सूची को जल्द ही अंतिम रूप देकर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश का जिलावार दौरा करेंगी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जोश भरने एवं चुनावी तैयारी हेतु हमारी नेता अनुप्रिया पटेल जी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश का जिलावार दौरा करेंगी। इस दौरान पटेल संबंधित जिलों में सांगठनिक बैठक भी करेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों से संबंधित आवश्यक निर्देश देंगी।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने बताया कि अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रही है। इन सीटों पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। ‘हर बूथ पर 15 यूथ’ अभियान को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

डॉ. सोनेलाल पटेल के साथी रहे आरबी सिंह पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के अनुमोदन से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। पार्टी के संस्थापक यश:कायी बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के साथी रहे आरबी सिंह पटेल को अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनके अतिरिक्त कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है एवं कई पुराने पदाधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है।

नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • आरबी सिंह पटेल – राष्ट्रीय महासचिव
  • राघवेंद्र प्रताप सिंह – राष्ट्रीय महासचिव
  • तेजबली सिंह    – राष्ट्रीय सचिव
  • राजेश पटेल बुलबुल – राष्ट्रीय सचिव
  • केके पटेल   – राष्ट्रीय सचिव
  • राम नयन पटेल – राष्ट्रीय सचिव
  • विनोद गंगवार – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • गिरिजेश पटेल – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • पप्पू माली – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • जवाहर लाल पटेल – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (पंचायत मंच)
  • बासुदेव पटेल    – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (किसान मंच)
  • बीडी गौड   – राष्ट्रीय महासचिव (किसान मंच)
  • संदीप वर्मा प्राक्टर – राष्ट्रीय सचिव (छात्र मंच)
  • डॉ.अमित पटेल – राष्ट्रीय सचिव (बौद्धिक मंच)
  • जितेंद्र प्रसाद सरोज – राष्ट्रीय सचिव (युवा मंच)
  • ज्ञान सिंह पटेल – राष्ट्रीय महासचिव (पंचायत मंच)

इस मौके पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, विधायक डॉ.लीना तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहर लाल पटेल, विधायक राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, करुणाशंकर पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजीत बैसला, कौशल सिंह, केके पटेल, विनोद गंगवार, गिरजेश पटेल, प्रदेश महासचिव बृजेश पांडेय, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अलका पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!