February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

किस्मत आज मुस्कुराएगी या लेगी इम्तिहान…ग्रहों ने भेजा संकेत

  • प्यार, धन और सेहत तीनों का गणित आज बदलेगा, नई शुरुआत के लिए समय बेहद अनुकूल, गलतफहमी और जल्दबाजी से दूरी ही सुरक्षा कवच

ज्योतिषाचार्य संतोष

आज सूर्य की रोशनी के साथ किस्मत भी कुछ खास राशियों पर मेहरबान होने वाली है। 28 अक्टूबर का यह दिन जहां कुछ लोगों के लिए नई उपलब्धियों का द्वार खोलेगा, वहीं कुछ को धैर्य और संतुलन का पाठ सिखाएगा। प्रेम, करियर और आर्थिक मोर्चे पर ग्रहों की चाल बदलाव का संकेत दे रही है। आस्था और आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि आज छोटा सा प्रयास भी बड़ा फल दे सकता है।

Advertisements
Panchayat Voice

♈ मेष (Aries)
आज आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता नई राहें खोलेगी। परिवार में आपके फैसले को महत्व मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और आर्थिक मजबूती की संभावना। प्रेम संबंधों में ईमानदारी खुशी बढ़ाएगी।

♉ वृषभ (Taurus)
आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। किसी करीबी की मदद आपको मानसिक सुकून देगी। अनावश्यक तनाव से दूर रहें और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

♊ मिथुन (Gemini)
नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों से भरपूर समर्थन मिलेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत और विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल। दूर यात्रा का योग भी बन सकता है।

♋ कर्क (Cancer)
व्यावसायिक उन्नति के साथ आज मान-सम्मान बढ़ने का दिन है। परिवार के साथ मनपसंद समय बीतेगा। स्वास्थ्य में सुधार और अधूरे काम पूरे होंगे। रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा।

♌ सिंह (Leo)
भाग्य का साथ मिलेगा। आपके निर्णय दूरगामी लाभ देंगे। उच्चाधिकारियों का साथ और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न होगा।

♍ कन्या (Virgo)
जिद कम रखें और व्यर्थ की बहस से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर निवेश सोच-समझकर करें। दोस्त आपके काम आ सकते हैं। सेहत में भी सतर्कता जरूरी है।

♎ तुला (Libra)
दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात संभव। व्यापार में लाभ और काम में प्रगति। परिवार के माहौल में सकारात्मक्ता बढ़ेगी। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय।

♏ वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने विवाद का हल मिलेगा। यात्रा फलदायी और परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण रहेगा।

♐ धनु (Sagittarius)
बातों में संतुलन रखें, वरना संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।

♑ मकर (Capricorn)
नई जिम्मेदारियाँ आज आपको व्यस्त भी रखेंगी और गर्व भी देंगी। धन लाभ संभव। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा।

♒ कुम्भ (Aquarius)
परिश्रम और योजनाओं का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। तकनीकी और रचनात्मक कार्यों में सफलता। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राएं फायदेमंद और पारिवारिक कार्य सफल होंगे।

♓ मीन (Pisces)
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आज धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताक़त होगी। व्यापार में स्थिर लाभ और घर में शांति बनी रहेगी। आगे बड़े परिवर्तन के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार : तारापुर, लखीसराय और कटिहार में सत्ता पक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर

यह भी पढ़ें… डूबते सूर्य के सामने झुके अनगिनत नतमस्तक हाथ

यह भी पढ़ें… डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

यह भी पढ़ें… छठ महापर्व : जिस छठी मैया की पूजा की जाती है, जानें कौन हैं छठी मैया

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!