August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी : चिराग पासवान


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को बिहार के भागलपुर जिले के दौरे पर थे, यहां उन्होंने तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया 
  • कहा-बिहार में हमारी सरकार बनी, तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मिथिला में सीता माता का भव्य मंदिर बनवाएंगे 

KC NEWS। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी, तो बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा कि यहां उन्होंने खूब विकास​ किया है। लोगों से पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है क्या, मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं क्या?  नहीं  न? हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वह शुक्रवार को बिहार के भागलपुर जिले के दौरे पर थे, यहां उन्होंने भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड में लोजपा से भागलपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे राजेश वर्मा, गोपालपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुरेश भगत और नाथनगर विधानसभा के अपने प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक से ज्यादा बीत जाने के बावजूद बिहार विकसित नहीं हो पाया है, इसके जिम्मेदार कौन हैं?  अब ऐसा नहीं होगा,  बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट होगा। कहा कि यहां ​तीन साल की डिग्री पांच-छह साल में मिलती है। मुख्यमंत्री डरते हैं कि यहां का युवा पढ़-लिख लेगा तो उनसे रोजगार मांगेगा, सवाल करेगा, जैसे चिराग पासवान करता है।

कहा-युवा साथियों याद रखिएगा, जब लॉकडाउन में छात्र, युवा, मजदूर बिहार लौटना चाहते थे, तो सीएम ने बुलाने से मना कर दिया था

Advertisements
Panchayat Voice

कहा कि फैक्ट्री नहीं होने पर सीएम बहाना बनाते हैं कि यहां समंदर का किनारा नहीं है। अरे भैया, दिल्ली-पंजाब में भी नहीं है, हरियाणा में भी नहीं है। याद रखिएगा युवा साथियों, जब लॉकडाउन में छात्र, युवा, मजदूर बिहार लौटना चाहते थे, तो उन्होंने बुलाने से मना कर दिया। ये दर्द भूलिएगा नहीं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव का जो फीडबैक मिल रहा है, उससे लग रहा है कि एकतरफा जीत के साथ हमारी सरकार बननी तय है। यदि हमारी सरकार बनी, तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मिथिला में सीता माता का भव्य मंदिर बनवाएंगे। चिराग ने महिलाओं से पूछा कि क्या शराबबंदी हुई है? जवाब आया-नहीं। उन्होंने कहा कि शराब आसानी से मिल जाता है। यहां तक ​कि रसूखदारों के घर में शराब की होम डिलीवरी होती है। आप बताएं कि ये शराब तस्करी का पैसा किनकी जेब में जाता है? मुख्यमंत्री कहते हैं कि सात निश्चय योजना के तहत हमने विकास किया। क्या हुआ है विकास? नहीं न? केवल भ्रष्टाचार हुआ न?..। इसकी जांच करा कर भ्रष्टा​चारियों को सजा दिलाएंगे।

चिराग ने कहा-मैं तमाम बा​धाओं को चीर कर निकलूंगा और बिहार को शिखर पर पहुंचाउंगा

चिराग ने अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि पापा थे, तो सभा खत्म होते ही फोन कर पूछते थे कि लोगों का क्या हाल समाचार लिया, सबको क्या आश्वासन दिया। आज वे नहीं हैं, लेकिन उनकी सिखाई गई बातें मेरे जेहन में हैं। पापा कहते थे, जो शेर का बच्चा है, जंगल चीर के निकलेगा। तो मैं बता दूं कि मैं तमाम बा​धाओं को चीर कर निकलूंगा और बिहार को शिखर पर पहुंचाउंगा। कहा कि मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भू​लेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा।

error: Content is protected !!