June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

भारतीय एथलीट राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं : आनंदेश्वर पांडेय


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन नियुक्त होने पर डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का किया गया अभिनंदन
  • रविंद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में खेल पत्रिका स्पो‌र्ट्स जोन का हुआ विमोचन

KC NEWS। हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि खेल से मनुष्य की मनोवैज्ञानिक जरूरतें पूरी होती हैं। यही नहीं खेल मनुष्य को सामाजिक कौशलों के विकास का भी अवसर देता है। वर्तमान में भारतीय एथलीट राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं और लगातार गुणवत्ता और मानक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में खेलों की स्थिति में काफी बदलाव आ गया है और यह लोकप्रियता और सफलता पाने का अच्छा क्षेत्र बन गया है। हालांकि, खेल के विकास के लिए संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता है। वह देवरिया जिले के रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने उक्त बातें कही। इनके हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन नियुक्त होने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान आनन्देश्वर पाण्डेय के प्रधान सम्पादकत्व में निकलने वाली खेल पत्रिका स्पो‌र्ट्स जोन का  विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल पत्रिका की शुरुआत की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा चुका है।

डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा-देवरिया मेरी कर्मभूमि है, यहां के लिए जो कुछ भी बन पड़ेगा मैं करता रहूंगा

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने कहा कि, देवरिया मेरी कर्मभूमि है। यहां के लिए जो कुछ भी बन पड़ेगा मैं करता रहूंगा। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें निखारने की दिशा में प्रयास होना चाहिए। स्पोर्ट्स जोन पत्रिका में खेल की हर जानकारी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को मिलेगी। साथ ही इस पत्रिका के जो जिला संवाददाता बनेंगे, वह खेलों से संबद्ध खिलाड़ी होंगे। हर जिले में खिलाड़ियों को ही इस पत्रिका से जोड़ा जाएगा, जिससे वह अपनी समस्याओं और जरूरी सुविधाओं के विषय में खुलकर लिख सकेंगे। कार्यक्रम के समापन कहा कि, मेरा प्रयास रहेगा कि जनपद में एक इनडोर स्टेडियम भी बनें और यहां के खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं, ताकि जनपद के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवरिया का नाम रोशन करें।

स्पोर्ट्स जोन पत्रिका युवा खिलाड़ियों के लिए संजीवनी होगी : संजय केडिया

इस दौरान जिला ओलम्पिक संघ देवरिया के अध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि अपार हर्ष है कि आनंदेश्वर पांडेय हमारे बीच उपस्थित हैं। इन्होने खेल जगत में एक बेहतरीन यात्रा तय की है और बेहतर मुकाम पर हैं। इनका स्वागत कर हम सभी अभिभूत हैं। साथ ही स्पोर्ट्स जोन पत्रिका युवा खिलाड़ियों के लिए संजीवनी होगी। इस पत्रिका के माध्यम से अनुभवी खिलाड़ियों, खेल के विविध आयामों, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी मिलेगी। यह एक बेहतरीन प्रयास है। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा, स्पोर्ट्स जोन पत्रिका को सभी खिलाड़ियों को पढ़ना चाहिए। इस स्पोर्ट्स पत्रिका में देवरिया की छिपी हुयी प्रतिभाओं को जगह मिलेगी, जिससे भविष्य में उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे। पत्रिका को निकलने के विचार का मैं स्वागत करता हूं और मेरी शुभकामनाएं साथ हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष नीरज शुक्ल, अमर मणि त्रिपाठी सचिव जिला हैंडबाल संघ, वरिष्ठ पत्रकार राबी शुक्ला, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मनोज कुशवाहा, हरीश श्रीवास्तव, अवनीश पटेल, शालिनी शर्मा, विवेकानंद मिश्र अशोक सिंह, कादिर आलम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!