June 11, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देव दीपावली पर 10 लाख दियों से रौशन होंगे काशी के धनुषाकार घाट

Advertisements
Panchayat Voice

पहली बार काशी के ऐतिहासिक घाट पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए होगा धर्म का व्याख्यान, गंगा पार होगी ग्रीन आतिशबाजी

वाराणसी (यूपी)। अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली भी भव्यतम रूप में मनायी जाएगी। पहली बार काशी के ऐतिहासिक घाट की दीवार पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम धर्म का व्याख्यान होगा। इसके जरिए काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली की कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे। इस शो का होगा आयोजन चेत सिंह घाट पर होगा।

7 नवंबर को विश्व विख्यात देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार काशी के धनुषाकार घाटों को 10 लाख दियों से रौशन करेगी। सरकार काशी के घाट पर पहली बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित करा रही है। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेंगी। वहीं गंगा की गोद में शिव भजनों का लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो भी आयोजित होगा। मॉडर्न स्टेज सर्विसेज के अनुभव गुप्ता के अनुसार 5 दिन के रिकॉर्ड समय में गंगा अवतरण, देव दीपावली की धार्मिक जानकारी और शिव भजनों के 5-6 ट्रैक शूट करके के अंतिम रूप दिया गया है।

घाट पर इंस्टॉल और शो को चलाने के लिए टेक्नीशियन व इंजीनियर मिलाकर करीब 250 से अधिक लोगों की टीम लगी है और इस शो का प्रोजेक्शन 20 लेज़र प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। दर्शक इस शो को 6 और 7 दोनों दिन सकते हैं। घाट से गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो भी होगा, जो टाइम कोड द्वारा प्रसारित किया जाएगा। इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा। अनुभव गुप्ता ने बताया कि इसमें प्रोग्रामिंग किया जाता है और ये ऑटो मोड पर चलता है।

Advertisements
Panchayat Voice

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि कि चेत सिंह घाट पर लेज़र शो शाम 7 बजे से 20 मिनट तक चलेगा। इसमें 3-डी लेज़र प्रोजेक्शन मैपिंग शो 12 मिनट का व लेजर लाइट एंड साउंड शो 8 मिनट का होगा, जो कुछ अंतराल में कई बार रिपीट होगा। जिससे देव दीपावली पर काशी आने वाले सभी पर्यटक देख सकें। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सामने गंगा के उस पार रेत पर शाम 7 बजकर 40 मिनट से ग्रीन आतिशबाजी शुरू होगी।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!