August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख किया जाम

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

यूपी। खबर है कि देवरिया जनपद में गन्ना लदे ट्रक ने 28 वर्षीय अर्जुन सिंह को रौंद दिया। इस घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अर्जुन सिंह बिशुनपुर कला महुआबारी निवासी हरिलाल सिंह का बेटा था। यह खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार को करीब 4 बजे की बताई गई है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों की डिमांड के आगे बेबस नजर आई। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन की कड़ी मश्क्कत के बाद शाम करीब 7 बजे तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम हटा और पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisements
Panchayat Voice

खबर के मुताबिक बताया जाता है कि अर्जुन सिंह किसी कार्य से गांव के चौराहे की तरफ गए थे। इसी बीच महुआबारी गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लदा ट्रक मुख्य सड़क की उत्तर तरफ बढ़ा कि 100 मीटर की दूरी पर अर्जुन सिंह ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक ने रौंद दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन बेहाल हो गए। बताया जाता है कि अर्जुन की दो बेटी और एक बेटा है। अर्जुन की पत्नी अपने बच्चों संग रो-रोकर बेहाल थी। पत्नी ने जिला प्रशासन व चीनी मिल प्रबंधन से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!