March 24, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

कार्यों में सुधार लाएं और 3 दिन के अंदर खरीद की रफ्तार बढ़ाएं, बहानेबाजी नहीं चलेगी, अब दर्ज होगा एफआईआर : डीएम


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

डीएम ने की जनपद में धान खरीद की समीक्षा

  • डीएम ने कहा- 1868 रुपए प्रति कुंतल धान क्रय का दर निर्धारित है, इस दर पर ही भुगतान सुनिश्चित हो
  • केंद्र प्रभारियों को किया आगाह, कहा-किसी भी तरह की लापरवाही और बहानेबाजी नहीं चलेगी
  • जनपद में इंटेलिजेंस को सक्रिय किया गया है, जो धान क्रय केंद्र पर अपनी पैनी नजर रखेंगे

KC NEWS। डीएम अमित किशोर ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को आगाह किया। कहा कि सभी अपने कार्यों में सुधार लाएं और खरीद की रफ्तार बढ़ाते हुए 3 दिन के अंदर किसानों से अधिक से अधिक धान की खरीद करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही और बहानेबाजी नहीं चलेगी। गड़बड़ी, लापरवाही और बहानेबाजी करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई असुविधा न हो यह हम सभी का दायित्व है। इसलिए धान की खरीद को पूरी गंभीरता से लें। जनपद में इंटेलिजेंस को सक्रिय किया गया है, जो धान क्रय केंद्र पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। डीएम रविवार को टाउन हाल आडिटोरियम में केंद्र प्रभारियों की आहूत बैठक में धान की खरीद की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान वह लक्ष्य के मुताबिक खरीदारी की धीमी रफ्तार पर काफी सख्त दिखे। कहा कि यदि किसी भी केंद्र पर व्यापारियों से धान क्रय की शिकायत आएगी, तो केंद्र प्रभारी बख्शे नहीं जाएंगे। यह भी कहा कि कोई भी दिक्कत आए, तो उसे बताएं, हर संभव समाधान कराया जाएग पर बोरे आदि का बहाना बनाकर किसी भी किसान को क्रय केंद्र से नहीं लौटाना है, इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक दिन में एक किसान से अधिकतम 75 कुंतल धान क्रय करना है। यदि कृषक का धान इससे अधिक है, तो एक सप्ताह बाद की तिथि निश्चित कर उसका धान क्रय किया जाए। उन्होंने समयबद्धता के साथ भुगतान भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि 1868 रुपए प्रति कुंतल धान क्रय का दर निर्धारित है। इस दर पर ही भुगतान सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मौजूद जिम्मेदार और धान क्रय केंद्र प्रभारी।

8 लाख कुंतल धान क्रय करने का लक्ष्य और अभी तक खरीदारी हुई 40 प्रतिशत
इस दौरान डिप्टी आरएमओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 8 लाख कुंतल धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अभी तक 3 लाख 20 हजार धान क्रय किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। अब तक कुल 59 करोड़ 55 लाख की धान कृषकों की क्रय की गई है, इसमें से 55 करोड़ का भुगतान कृषकों को किया जा चुका है, शेष का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कुल 99 धान क्रय केंद्र क्रियाशील है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, सलेमपुर ओम प्रकाश, बरहज सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार सदर, डीएसओ विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आंनद प्रकाश सहित विभिन्न एजेंसियों के धान केंद्र प्रभारी व विपणन निरीक्षक सहित जिम्मेदार उपस्थित रहे।

Advertisements
Panchayat Voice
error: Content is protected !!