June 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मिशन-2024 : भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की नयी लिस्ट

Advertisements
Panchayat Voice

यूपी से सांसद रेखा वर्मा व एमएलसी तारिक मंसूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तो अरुण सिंह और सांसद राधा मोहन अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं

मिशन-2024 को फतह करने की मुहिम में जुटी भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा करने के साथ ही शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्‌डा (जेपी नड्डा) ने देश ने तीन राज्यों के लिए प्रदेश महामंत्री (संगठन) की नियुक्ति की है। केंद्रीय पदाधिकारियों की जारी लिस्ट में यूपी के कई चेहरों को शामिल कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

नयी मिली जिम्मेदारी में फीणीन्द्र नाथ शर्मा को हरियाणा, जीआर रवीन्द्र राजू को असम एवं त्रिपुरा और विवेक दधकर को अंडमान निकोबार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। भाजपा की केंद्रीय पदाधिकारियों की जारी नयी लिस्ट में बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 13 राष्ट्रीय सचिव, 08 राष्ट्रीय महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष का नाम शामिल है।

Advertisements
Panchayat Voice

जारी लिस्ट में यूपी से सांसद रेखा वर्मा और एमएलसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तो यूपी से अरुण सिहं और सांसद राधा मोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह यूपी से सांसद सुरेन्द्र नागर और बिहार के ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय सचिव बनाये गए हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी यूपी के राजेश अग्रवाल को दी गई है।

यहां देखें पदाधिकारियों की जारी नयी लिस्ट…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

(आपका सहयोग ही हमारी ताकत है और आपका स्नेह संबल)

error: Content is protected !!