August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मिर्जापुर जनपद के सभी घाटों के सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण के लिए हर संभव करूंगी मदद : अनुप्रिया पटेल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर जनपद के बरिया घाट का किया औचक निरीक्षण

KC NEWS। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मिर्जापुर जनपद के बरिया घाट का औचक दौरा किया और घाट के पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट के पुजारियों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर राय शुमारी भी की। घाट के पुजारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह जनपद के सभी घाटों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए हर संभव मदद करेंगी। इस दौरान मौके पर ही उन्होंने पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से एक प्रस्ताव तैयार कर देने का सुझाव दिया, ताकि वह इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत सरकार के पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से बात कर विकास कार्यों का शुभारंभ करा सकें। इस मौके पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लोटन बिंद, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरवानी, युवा जिलाध्यक्ष उदय पटेल आनंद सिंह, दुर्गेश पटेल, राम वृक्ष बिंद, हेमंत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सोमवार को मिर्जापुर जनपद के बरिया घाट का औचक निरीक्षण करने पहुंची अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल।
error: Content is protected !!