June 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

प्रदेश के सभी जिलों में अपना दल (एस) आज मनाएगा संतराम बीए की जयंती


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice

KC NEWS/LUCKNOW। यूं तो भारतीय समाज में फैले रूढ़िवाद, पाखंडवाद और अंधविश्वास जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए हमारे महापुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इनमें संतराम बीए जी का नाम भी प्रमुखता से शुमार है। अपना दल (एस) ऐसे महापुरुष की जयंती पूरे प्रदेश में शिद्त के साथ मनाएगा। इसका निर्देश अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के नेता, पदाधाकरियों और कार्यकर्ताओं को दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय किया है कि 14 फरवरी दिन रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों काे सम्मानित किया जाए और लोगों के बीच संतराम बीए जी के दर्शन और त्याग की चर्चा की जाए। ताकि लोगों को अपने महुरुषों के इतिहास की जानकारी हो। लोगों का यह पता चले कि संतराम बीए हमारे समाज के ऐसे महारुष थे, जिन्होंने 1909 में लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से बीए किया और कभी भी अपने सरनेम में जाति का उल्लेख नहीं किया, बल्कि शिक्षा को महत्व दिया। जबकि उनका जन्म 14 फरवरी 1887 में पंजाब के होशियारपुर के बस्ती गांव में प्रजापति कुम्हार परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज के साथ-साथ देश का भी नाम रौशन किया। जातिविहीन समाज के निर्माण एवं पाखंडवाद के खिलाफ उन्होंने आजीवन संघर्ष किया और 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं और इसके साथ ही कई पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया।

error: Content is protected !!