March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बड़ी खबर…मुंबई में 40 मंजिला निर्माणाधीन मकान का लिफ्ट गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

हादसे की बड़ी खबर

समस्तीपुर : हादसे की सूचना के बाद रोता-विलखता परिवार।

हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई में 40 मंजिला निर्माणाधीन मकान का लिफ्ट गिर गया। इसमें सवार बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में समस्तीपुर जिले के 4 और बेगूसराय के 3 मजदूरों का नाम सामने आया है। मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सभी के घरों से निकली चीख-पुकार से पुरा गांव ठहर गया।

समस्तीपुर जिले के मरने वाले मजदूर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान किशनपुर टभका वार्ड 10 के उमेश दास के पुत्र सुनील कुमार दास, होरिल दास के पुत्र रूपेश कुमार दास, योगेंद्र दास के पुत्र कारी दास और धनपत दास के पुत्र मंजेश चौपाल के रूप में की गई है।

Advertisements
Panchayat Voice

बताया जाता है कि सभी लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे, जो मकान निर्माण के कार्य से जुड़े थे। सभी मजदूर मुंबई के ठाणे में मकान निर्माण कार्य खत्म करने के बाद लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। लिफ्ट में सात लोग सवार थे, जिसमें चार समस्तीपुर और तीन बेगूसराय के थे। अचानक लिफ्ट फेल कर गया और उसमें सवार सभी सात मजदूर नीचे जा गिरे और सातों की मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक कारी दास लंबे समय से मुंबई में रहकर मकान निर्माण कार्य से जुड़ा था। कुछ ही सप्ताह पूर्व वह गांव आया था,  जिसके बाद गांव के सुनील और रूपेश को अपने साथ मुंबई ले गया था। जबकि मंजेश पूर्व से ही मुंबई में रहता था। लोगों का कहना है कि सभी मृतकों का शव विभूतिपुर लाया जा रहा है।

सरकारी स्तर से हर संभव कोशिश जारी है। शव को मंगवाने के लिए हम लोग लगे हुए हैं। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।-अशोक कुमार यादव, अंचलाधिकारी, विभूतिपुर समस्तीपुर (बिहार)

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

(आपका सहयोग ही हमारी ताकत है और आपका स्नेह संबल)

error: Content is protected !!