February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

ज्ञान परख आयोजनों से बच्चों के ज्ञान में और निखार आता है :  भारती शर्मा

East Central Railway महिला कल्याण संगठन ने आयोजित की अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता

बिहार : East Central Railway पूर्व मध्य रेल Women’s Welfare Organization महिला कल्याण संगठन हाजीपुर एवं पटना में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें तीन आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया। पहले आयु वर्ग में 6 से 9 वर्ष व दूसरे आयुवर्ग में 9 से 12 वर्ष और तीसरे आयुवर्ग में 12 से 15 वर्ष के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष भारती शर्मा ने बच्चों को उपहार एवं अल्पाहार वितरित किया। इस दौरान संगठन की सचिव सीमा गोयल, सुजाता पाण्डेय एवं विनीता प्रसाद भी उपस्थित रहीं।

Advertisements
Panchayat Voice

संगठन की अध्यक्ष भारती शर्मा ने बताया कि Women’s Welfare Organization की ओर से यह आयोजन बच्चों के अंदर कौशल विकास के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञान परख आयोजनों से बच्चों के छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है और उनके ज्ञान में और निखार आता है।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!