August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

हाथरस रोड एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत, 18 घायल, 8 गंभीर हायर सेंटर रेफर

हाथरस रोड एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी।

हाथरस रोड एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी।

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

UP: हाथरस से रोड एक्सीडेंट की बड़ी की खबर है। बताया जा रहा है कि आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, 18 लोग घायल हैं। मरने वालों में इरशाद, मुन्ना खां, मुस्कान, टल्ली, तबस्सुम, नजमा, भोला, खुशबू, जमील, छोटे, अयान, सूफियान, अल्फेज, शोएब गांव सेमरा, जबकि इशरत का नाम शामिल है। इशरत फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर डीएम और एसपी पहुंच कर कैंप किए हुए हैं।

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 6 सितंबर को उनका चालीसवां था। इसमें शामिल होने के लिए राजुद्दीन की ससुराल गांव सेमरा से करीब 35 लोग मैक्स वाहन में सवार होकर आए थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ये लोग आगरा के लिए रवाना हुए। जब ये कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट पहुंचे तो मैक्स वाहन सामने से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण थी कि टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने 15 को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 14 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था।

Advertisements
Panchayat Voice

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मैक्स वाहन में सवार लोग तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मैक्स वाहन लोग सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेमरा से वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि राहगीर प्रदीप गुप्ता इस घटना का चश्मदीद है। उसके मुताबिक उसकी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स वाहन में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30-35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह था। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। महिलाएं, बच्चों की भी मौत हुई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने कहा, जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!