June 10, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स 2024-25 : पहला स्वर्ण उत्तराखंड, रजत झारखंड और उत्तराखंड के नाम रहा कांस्य पदक

लखनऊ : राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स 2024-25 का आगाज।

लखनऊ : राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स 2024-25 का आगाज।

Advertisements
Panchayat Voice

राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया 68वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ

यूपी : राजधानी लखनऊ के गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज मंगलवार को हो गया, जो 26 से 30 नवंबर तक चलेगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में 5000 मीटर पैदल दौड़ के फाइनल का परिणाम में उत्तराखंड के तुषार पनवार ने पहला स्थान लाकर पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और झारखंड के प्रशांत कुमार दूसरा स्थान लाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया इसी प्रकार उत्तराखंड के अमन ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

Advertisements
Panchayat Voice

प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद खेल में भाग ले रहीं टीमों ने मार्च पास्ट कर राज्यपाल को सलामी दी। इसके बाद प्रेम, उम्मीद और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में गुब्बारे उड़ाए गए।

खेल की सद्भावना को बनाए रखने के प्रतीक मशाल को राष्ट्रीय पदक विजेता शिवानी सिंह, अनीश यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू पटेल एवं अन्डर-14 हैडेल विजेता अतुल यादव द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रीय पदक विजेता सीआईएससीई के छात्र अर्जुन देश पाण्डेय द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई।

प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रारंभ की घोषणा के पश्चात मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सिंगारनगर, लखनऊ की छात्राओं द्वारा भारत वन्दना  और वैदिक कन्या इण्टर कालेज, गनेशगंज, लखनऊ की छात्राओं द्वारा नमामि गंगे नृत्य (महाकुंभ थीम) पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत की ना सोचें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा प्रतिस्पर्धी बने परन्तु मनोबल न गिराये और खेल के माध्यम से राष्ट्र को गौरवान्वित करें।

अपर मुख्य सचिव वित्त एवं माध्यमिक शिक्षा एवं अध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित है, जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर का खेल संगठन है। इसका मुख्य उद्देश विद्यालय छात्रों के बीच खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर फिटनेस को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करना है।

बताया कि इस प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल, दमन दीव व दादर नागर हवेली, लक्षदीप, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 38 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश/संगठन/सोसाइटीज की टीमों के लगभग 1500 बालक-बालिकाएं, 170 कोच/मैनेजर एवं टेक्निकल ऑफिशियल्स लोग शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!