August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

चक्रवात फेंगल की दस्तक, आसमान पर मंडराए खतरे के बादल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

तमिलनाडु में तेज बारिश, उड़ानें प्रभावित, स्कूल बंद मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तटों पर आज चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के आने की संभावना है, जिसने राज्य में चिंताओं का माहौल पैदा कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र ने तेजी से चक्रवात का रूप लिया है, जिसके चलते चेन्नई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस स्थिति में एयरलाइंस ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै की उड़ानों पर प्रभाव की जानकारी दी है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी : तेज हवाएं और भारी बारिश

Advertisements
Panchayat Voice

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फेंगल के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश के साथ 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण बताए गए हैं, क्योंकि यह चक्रवात और विकराल रूप ले सकता है। तटीय इलाकों में तूफानी लहरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट पर

तमिलनाडु के त्रिची, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, रामनाथपुरम और तिरुवल्लूर जैसे जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने राहत टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

तटीय क्षेत्रों में हलचल : बचाव कार्य तेज

तटीय जिलों में प्रशासन ने जलभराव रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पंप सेट लगाए गए हैं और राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत मदद ले सकें। एयरपोर्ट और रेल सेवाओं पर भी नजर रखी जा रही है।

‘फेंगल’ का असर : हर कोई सतर्क

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यह चक्रवात राज्य के अलावा पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है। तेज हवाओं से पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा है। प्रशासन ने कहा है कि बिजली सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।

चेन्नई समेत तमिलनाडु में तैयारियां तेज

चेन्नई में सड़कों पर पानी भरने की आशंका के चलते प्रशासन ने ट्रैफिक कंट्रोल की तैयारी की है। राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर और नौसेना के जहाजों को भी तैयार रखा गया है। लोग घरों में सुरक्षित रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

क्या है ‘फेंगल’ की चुनौती…?

फेंगल से तमिलनाडु और पुडुचेरी में बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, सरकार और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और राहत कार्यों ने स्थिति को संभालने का भरोसा दिया है। जनजीवन को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!