June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल ने त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ 2025 का दिया न्यौता

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आज यानी 23 दिसंबर 2024 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक भव्य रोड शो

यूपी। यूपी के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रविवार को त्रिपुरा पहुंचे। यहां मंत्री द्वय ने राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू और मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात में दोनों मंत्रियों ने राज्यपाल को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने का न्यौता दिया।

मुलाकात के दौरान मंत्री द्वय ने महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व  को बताया। बताया कि महाकुंभ 2025 भारतीय परंपरा, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता की महान धरोहर है।

Advertisements
Panchayat Voice

मंत्री द्वय ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात उन्हें निमंत्रण देकर महाकुंभ 2025 के आयोजन के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति का अद्वितीय पर्व है और इसे सफल बनाने में सभी को योगदान देना चाहिए।

महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कल, 23 दिसंबर 2024 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक भव्य रोड शो का आयोजन करेगी। इस रोड शो का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराना है। रोड शो के माध्यम से लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें.. 

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!