August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बिहार : शादी की खुशी में मुंगेर में फायरिंग, दुल्हन के ममेरे भाई की मौत, दो जख्मी

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

KC NEWS। बिहार

मुंगेर के मिर्जापुर बरहद से खबर है कि एक शादी में हुई फायरिंग में दुल्हन के ममेरे भाई मो. आकिब अली की मौत हो गई। जिसकी उम्र महज 18 साल थी। उसके पिता मो. जुल्फेकार अली बीएमपी-9 के एसआई हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले गोली चलाने को लेकर दो लोगों में विवाद हुआ था। आकिब के पेट में दो गोली लगी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisements
Panchayat Voice

दुल्हन के भाई मो. शहरोज को गोली छूकर निकल गई, वह बाल-बाल बच गया। एक अन्य को भी गोली लगने की बात बताई जा रही है। जानकारों की मानें तो गोली बरहद के मो. शमशेर चांद ने चलाई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे भी गोली लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खगड़िया से मिर्जापुर बरदह आई थी बारात

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को मिर्जापुर बरदह के स्व. अफरोज समद की बेटी की शादी थी। बारात खगड़िया से आई थी। रात 12 बजे जब दरवाजा सज रहा था। इसी बीच चचेरे भाई मो. मोकिम पहलवान का पुत्र मो. शमशेर चांद अपने लाइसेंसी हथियार के साथ पहुंचा, जो नशे में धुत्त था। शादी की खुशी में शमशेर ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें दो गोली मो. आकिब के पेट में लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शादी के घर में मातम

मो. आकिब की मौत के बाद घर सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। महिलाएं विलाप करने लगी। देखते-ही-देखते सभी खुशियां काफूर हो गईं। कुछ देर पहले तक खुशियां फायरिंग केबाद विदा हो गईं। बड़ी मुश्किल से लोगों ने घरवालों को संभाला।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!