August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मुजफ्फरपुर में किसान की मेहनत पर बदमाशों ने फेरा पानी, फसल और पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान

मुजफ्फरपुर : पुलिस को मामले की जानकारी देते पीड़ित किसान।

मुजफ्फरपुर : पुलिस को मामले की जानकारी देते पीड़ित किसान।

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

10 कट्ठा गेहूं की फसल बर्बाद, 500 शीशम के पेड़ काटे, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार : मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बेला पचगचिया गांव में गेहूं की फसल बर्बाद करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने किसान बिनोद कुमार की मेहनत पर पानी फेरते हुए उनकी 10 कट्ठा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को जलाने वाली दवा छिड़ककर नष्ट कर दिया। यही नहीं, बदमाशों ने किसान के खेत में खड़े करीब 500 शीशम के पेड़ों को भी काट डाला, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

किसान बिनोद कुमार का कहना है कि यह साजिश जानबूझकर रची गई। उन्होंने गांव के पप्पू राय और उसके साथियों पर इस करतूत का आरोप लगाया है। बिनोद कुमार ने बताया कि जब वह खेत का निरीक्षण करने पहुंचे, तो फसल को जली हुई अवस्था में पाया। इस घटना ने उनकी मेहनत और भविष्य की उम्मीदों को बर्बाद कर दिया।

Advertisements
Panchayat Voice

किसान ने अहियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, जबकि इस घटना से इलाके के अन्य किसानों में भी आक्रोश और भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें.. 

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें..

error: Content is protected !!