February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UP : शुगर फ्री धान की खेती करेंगे किसान, बढ़ाएंगे अपनी आय


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
  • सदर विधायक ने बांटा बीज का पैकेट, कहा- किसान खेती के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करें

यूपी के जनपद देवरिया में किसानों के बीच शुगर फ्री धान के बीज का वितरण किया गया। बताया कि ग्लाइकेनेक्ट इन्डेक्स कम होने के कारण शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक है। इन बीजों में इम्प्रूभ सम्भा मंसूरी धान बीज (झुलसा रोग प्रतिरोधी एवं सुगर फ्री) धान का बीज था। इसका आयोजन  सदर विकास खण्ड में स्थित राजकीय बीज गोदाम पर किया गया।

उप कृषि निदेशक डाॅ. एके मिश्र की मौजूदगी में सदर विधायक डाॅ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने करीब 60 किसानों को उक्त बीज का पैकेट का भेंट किया। इस दौरान विधायक ने किसानों ने अपील करते हुए कहा कि खेती के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करें और उत्पादकता को बढाएं। इससे किसान की आर्थिक आय बढ़ेगी और जनपद में निर्धारित उत्पादकता के लक्ष्य की पूर्ति भी होगी।

Advertisements
Panchayat Voice

उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस धान की प्रजाति सीएसआईआर कोशिकीय एवं जैविक आणविक जीव विज्ञान केन्द्र, हैदराबाद तेलंगाना से मंगाया गया है। यह प्रजाति धान झुलसा रोग प्रतिरोधी एवं मधुमेह रोग से ग्रसित व्यक्तियों के लिए काफी लाभकारी होगा।

इस अवसर पर संजय तिवारी, अतुल तिवारी, राज मंगल सिंह, अविनाश, अशोक राय आदि सहित सावित्री राय, अमरजीत यादव, उदय भान, मिथुन कुमार, अमरनाथ, रामदास मिश्रा, राजमती देवी, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, रामध्यान उपाध्याय, सुनील सिंह, प्रेम प्रजापति सहित किसान मौजूद रहे। बीज के पैकेट विकास खंड सदर, रामपुर कारखाना एवं गौरी बाजार के अलग-अलग गांवों के किसानों के बीच बांटे गए।

यह भी पढ़ेंशतप्रतिशत कोरोना वैक्सिनेशन कराइए और पाइए 10 लाख रुपए का इनाम

आगे की खबरों के लिए आप हमारे website पर बने रहें…

error: Content is protected !!