February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

4 अगस्त 2021 : आज का राशिफल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष एकादशी को सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सायंकाल 03:09 बजे के बाद चन्द्रमा मिथुन में आ जाएगा।कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है।सूर्य सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है। आज वृष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में मकर व वृश्चिक के लोग सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मेष: आज मंगल व चन्द्र गोचर सायंकाल 03:09 के बाद जॉब में अपनी बात उच्चाधिकारियों से रखने के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश परेशान रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।

Advertisements
Panchayat Voice

वृष: अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।सायंकाल 03:09 के बाद पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन: सायंकाल 03:09 के बाद चन्द्र का इस राशि मे व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है।आईटी व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है।पॉलिटिक्स में सफलता दिख रहा है।

कर्क: बुध व चन्द्रमा गोचर आज मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। सायंकाल 03:09 बजे के बाद स्वास्थ्य में चन्द्रमा का द्वादश गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या: आप  बिजनेस में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी  रंग शुभ है।तिल का दान करें।भगवान शिव की उपासना करें।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में शुभ प्रोमोशन संभावित है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक: चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम है। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य सवा किलो गुड़ का दान करें।

धनु: आज सायंकाल 03:09 बजे के बाद चन्द्र का मिथुन राशि में व सूर्य का कर्क गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर: शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के वृष राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिवपुराण का पाठ करें।उड़द का दान करें।

कुम्भ: गुरु अभी इसी राशि में हैं। सायंकाल 03:09 के बाद चन्द्रमा का पँचम भाव में  गोचर बिजनेस में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

मीन: सायंकाल 03:09 के बाद गुरु का द्वादश व चन्द्र का चतुर्थ गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस में तनाव संभावित है। नारंगी व पीला  रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।यात्रा से बचें।

यह भी पढ़ें…बेसहारा महिलाओं को भी आर्थिक मदद देगी योगी सरकार

आगे की खबरों के लिए आप हमारे website पर बने रहें…

error: Content is protected !!