June 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देश में अब तक 58.82 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की 58.82 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम 7 बजे तक कुल 56 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई।

देश में अब तक 45,55,21,465 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और 13.27 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 1.03 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली डोज और 82,31,444 को दोनों डोज लगाई गई। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स में 1.83 करोड़ को पहली डोज और 1.26 करोड़ को

Advertisements
Panchayat Voice

दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वैक्सीनेशन का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था, जिसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 प्रतिशत वैक्सीन खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में दे रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास लोगों को लगाने के लिए कोविड-19 वैक्सीन की 3.44 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की करीब 57.05 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और 13,34,620 अतिरिक्त डोज भेजी जाने की तैयारी पूरी है।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!