August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन, Bigg Boss 13 Winner की हार्ट अटैक से गई जान


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

बिग बॉस विनर और टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में गुरुवार को कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ का निधन हुआ है। बॉलीवुड जगत और टीवी जगत के ये एक बड़ा सदमा है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सिद्धार्थ को ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे फिक्शन्ल सीरीयल्स और ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

Advertisements
Panchayat Voice

बालिका वधू टीवी सीरियल के साथ टीवी की दुनिया में अपना नाम स्थापित करने वाले अभिनेता इस सीरियल में एक आईएएस ऑफिसर शिवराज सिंह शेखर का किरदार निभाया था। इस सीरियल से उन्हें फैंस के दिलों में जगह हासिल हुई थी। शो के दौरान उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा गया था, जिसकी वजह उन्होंने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ में कास्ट किया गया।

साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक चौंकाने वाला निधन भी देखा गया, जो 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक साल हो गया है, लेकिन देश अभी भी दिवंगत अभिनेता की तरफ से छोड़े गए शून्य को महसूस कर रहा है और सिद्धार्थ शुक्ला का निधन एक बार फिर से मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

 

 

error: Content is protected !!