June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया: डीएम व एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अमला के साथ तहसील बरहज एवं रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं आंशिक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री  आदि का भी वितरण किया। इस दौरान पचलडी में स्थापित स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उन्होंने शुभारंभ भी किया।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि रुद्रपुर तहसील में गुर्रा और राप्ती नदी हाई अलर्ट लेवल पर पहुंच चुकी है और बाढ़ खंड के बंधे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। जहां पर भी रिसाव के बिंदु संज्ञान  में आते है,वहां पर तत्काल एक्शन में आकर रिसाव को बंद कराया जा रहा है, पूर्व में बाढ़ रोधी जो भी कार्य किए गए हैं , उसका प्रभाव दिख रहा है और इस वजह से नदियों में पानी का ऊंच स्तर  के करीब होने पर भी कही से रिसाव की सूचना नही है।

Advertisements
Panchayat Voice

बाढ़ खंड के अधिकारी, राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी गण हाई अलर्ट मोड में है, लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। आम जनमानस को किसी तरह से भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। शासन प्रशासन पूरी तरह से सचेत है। जहां पर भी लोग आंशिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं, वहां पर राहत सामग्री का वितरण  समय से किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी श्री निरंजन सबसे पहले बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत पानी के घिरे ग्राम भदिला प्रथम में दल बल के साथ स्ट्रीमर से पहुंचे, वहां ग्राम वासियों से मिले, उनके समस्याओं की जानकारी किए तथा बाढ़ राहत सामग्रियों, स्वास्थ्य किट, पशु चिकित्सा से संबंधित दवाओं आदि का वितरण किया गया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की कोताही बाढ़ राहत सामग्रियों के वितरण में नहीं करेंगे तथा हर स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे।  प्रभावितों को अनुमन्य राहत सामग्री व सुविधाएं अनिवार्य रूप से उन्हें उपलब्ध कराएंगे। इसके उपरांत  जिलाधिकारी रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत राप्ती व गुर्रा नदी के दोआबा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ चौकियों, शिविरों, तटबंधों आदि का भी जायजा लिया। आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी अफवाह में न आएं, बाढ़ को लेकर भयभीत न हो, जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और बंधो पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए कटिबद्ध व तत्पर  है, इसके साथ ही सभी राहत सामग्री आदि की पर्याप्त उपलब्धता है एव सभी तटबंधों पर पूरी सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग कार्य किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। निरीक्षण के समय  से मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय,सीवीओ पीएन सिंह

बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत उप जिलाधिकारी  संजीव कुमार यादव, रुद्रपुर में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय,  सहित  संबंधित क्षेत्राधिकारी, बाढ़ एवं राजस्व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!