June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया: पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर एक दिवसीय किसान कल्याण मेला का आयोजन


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि कृषकों की आय दोगुना करने व उनके सतत् कल्याण के लिए जनपद के समस्त विकास खण्डों में 25 सितम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती के अवसर पर प्रत्येक विकास खण्डों में एक दिवसीय किसान कल्याण मेला का आयोजन होगा, जिसमें प्रत्येक विकास खण्ड में अधिक से अधिक किसानों को प्रतिभाग कराया जाना है।

इस कार्यक्रम में कृषि, कृषि विपणन एवं कृषि अनुसंधान तथा कृषि आधारित उद्योगों को सम्मिलित किया जायेगा तथा कृषि की वृहद प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों का प्रदर्शन कराया जायेगा।

Advertisements
Panchayat Voice

साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान करेंगे। समस्त सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे  अपने-अपने विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय से कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!