June 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पंजाब कैबिनेट विस्तार में चन्नी के 15 मंत्रियों ने ली शपथ

Advertisements
Panchayat Voice

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार रविवार को हुआ, जिसमें 15 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चन्नी कैबिनेट में कैबिनेट सरकार में मंत्री रहे नेताओं को भी जगह दी है तो कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। महिला विधायक अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना को भी मंत्री बनाया गया है। राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 15 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले सभी 15 मंत्री कैबिनेट स्तर के हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, अरूणा चौधरी, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजेंद्र सिंह सिंगला, भरत भूषण आशु पिछली कैप्टन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

Advertisements
Panchayat Voice

इनके अलावा 7 नए चेहरों में राणा गुरजीत सिंह, रणदीप सिंह नाभा, राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिल्जियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रहण की।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!